कोरोना के एक्टिव केस घटे, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई, देखें राजवार आंकड़े

कोरोना के एक्टिव केस घटे, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई, देखें राजवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 96,877,399 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,098,879 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 184408 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10316786 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 153339 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,06,54,533 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 14,849 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 155 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 15,948 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.83 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.73 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 23 जनवरी को 7,81,752 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,17,66,871 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 423 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 702 मरीजों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दी गई। गुजरात में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.39 फसदी है। पंजाब में पिछले 24 घंटे में 212 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 232 लोग ठीक भी हुए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1473

878232

7147

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

24

4907

62

अरुणाचल प्रदेश

37

16725

56

असम

2407

213492

1077

बिहार

2599

254563

1476

चंडीगढ़

127

20226

333

छत्तीसगढ़

5040

287677

3609

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

10

3382

2

दिल्ली

1880

621060

10799

गोवा

873

51233

761

गुजरात 

4960

249352

4375

हरियाणा

1559

262507

3009

हिमाचल प्रदेश 

469

55749

971

जम्मू एंड कश्मीर 

1103

120914

1929

झारखंड

878

116293

1061

कर्नाटक

7361

915924

12193

केरल

72278

808377

3587

लद्दाख

62

9484

129

लक्षद्वीप

57

0

0

मध्य प्रदेश 

4310

245309

3786

महाराष्ट्र 

45093

1910521

50740

मणिपुर

196

28405

369

मेघालय

122

13459

146

मिजोरम

58

4284

9

नागालैंड

104

11884

88

ओडिशा

1284

330962

1904

पुडुचेरी

302

37884

644

पंजाब

2293

163887

5553

राजस्थान

3448

310279

2758

सिक्किम

134

5802

132

तमिलनाडु

4984

816878

12309

तेलांगना

3389

288275

1589

त्रिपुरा

35

32919

391

उत्तराखंड

1733

92224

1629

उत्तर प्रदेश 

7330

582506

8609

वेस्ट बंगाल

6396

551211

10107

भारत में कुल मामले

184408

10316786

153339


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।